पुरकाजी। न्याय पंचायत तुगलकपुर के परिषदीय विद्यालयों की एक मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय खाईखेड़ी में हुआ।
उद्घाटन मुख्य अतिथि सर्वोदय इंटर कॉलेज खाईखेड़ी के प्रधानाचार्य हरि कृष्ण शर्मा ने 50 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों से खेलों में हिस्सा लेने की अपील की। संचालन अध्यापिका इति जिंदल ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय आये बच्चों को गोल्ड व सिल्वर मैडल देकर प्रोत्साहित किया।
प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता एवं खेल अध्यापक कुलदीप कुमार के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। इस दौरान नरेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, मेराज खालिद रिजवी, प्रवीण कुमार, इति जिंदल, रश्मि पवार, सरिता, वंदना शर्मा, मनवीर सिंह, दुष्यंत कुमार शर्मा, नीलम कुमार, विणू चौधरी, अमित कुमार, बाबूराम, पुष्पेंद्र कुमार, पल्लवी, मंजू आदि का सहयोग रहा।