फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मिल कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल्स मोरना के वेलफेयर एसोसिएशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उधम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रधान प्रबंधक वीके पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा। पांच वर्षों से लगातार काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने, बिना कारण कर्मचारियों को ड्यूटी से न हटाया जाए, कर्मचारियों को कार्य के समान वेतन देने और समान कार्य समान वेतन लागू किया जाए। सभी कर्मचारियों को माह में दो छुट्टी व सुरक्षा उपकरण सहित वर्दी जूते उपलब्ध कराई जाए। मांगें नहीं मांगे जाने पर कर्मचारी सात नवंबर से हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
इस अवसर पर मंत्री शैंकी सहरावत, अमित जोन, उमेश, अंकित,आयुष, तरूण पंवार, प्रदीप, महक सिंह,आकाश,नक्की और रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें