फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य गंगा बैराज का जलस्तर बढ़ा, किसानों में दहशत

विज्ञापन
गंगा बैराज पर चेतावनी बिंदु स्तर से पार जलस्तर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मध्य गंगा बैराज का जलस्तर बढ़ा, किसानों में दहशत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। पहाड़ों पर जारी लगातार बारिश के चलते रविवार देर रात हरिद्वार डैम से गंगा में 79,659 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे सोमवार को मध्य गंगा बैराज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
मध्य गंगा बैराज पर तैनात जेई अशोक जैन ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से गंगा पहले से ही उफनाई हुई है। ऐसे में रविवार देर रात हरिद्वार डैम से 79,659 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। इस पानी से गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। मध्य गंगा बैराज पर जलस्तर 219.10 मीटर दर्ज किया गया है। बैराज पर जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र में रह रहे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। बाढ़ की आहट से ग्रामीण जागकर रात काट रहे हैं और जंगल में पशुओं का चारा लेने भी नहीं जा रहे हैं। वहीं, बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर सिंचाई विभाग ने भी अलर्ट जारी कर मछुआरों व खादर क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों को गंगा में न जाने की चेतावनी दी है। सिंचाई विभाग की सभी चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

जबरदस्त बारिश से जलमग्न हुआ कस्बा
भोपा। सोमवार सुबह से ही कस्बे में हो रही लगातार बारिश दोपहर में जमकर बरसी। इससे कस्बे के सभी मुख्य मार्ग व गली-मोहल्ले जलमग्न हो गए। जबरदस्त बारिश से गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन जलभराव से लोग परेशान भी हुए। कई मोहल्ले तो पूरी तरह जलमग्न नजर आए। पास के गांव अथाई में भी जलभराव से लोगों का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

धान के किसानों के चेहरे खिले
छपार। क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही लगातार हुई बारिश से धान की फसल बोने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बारिश से गन्ने व धान की फसल को फायदा हुआ है। खेतों में पानी भरने से फसलीय रोग भी धुलकर नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें