फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारपुर में अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर में अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भौराकलां। गांव शिकारपुर में बुधवार को अधेड़ उम्र ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी वकील अहमद (55) मंगलवार रात परिजनों के साथ घर में ही सोया था। बुधवार सुबह वह देर तक सोकर नहीं उठा तो परिजनों ने उसे हिला-डुलाकर देखा तो उसकी मौत की पुष्टि हुई। इस पर परिजन उसके शव को सुपुर्दे-खाक करने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को कॉल कर वकील अहमद की हत्या किए जाने की जानकारी दी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर जा पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। इस पर परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। सीओ फुगाना शरदचंद्र शर्मा ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें