फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना में मिड-डे मील खाने से कई छात्र बीमार, कीड़े मिलने पर हंगामा 

Sat, 08 Oct 2016 04:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
मोरना में मिड-डे मील खाने से स्कूल के छात्र बीमार पड़ गए। बीमार छात्रों के अभिभावकों ने मिड-डे मील में कीड़े होने का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रांगण में हंगामा करते हुुए नारेबाजी कर स्कूल स्टाफ  के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल में अपने बच्चे भी नहीं भेजने की चेतावनी दी है।      
विज्ञापन


कस्बा भोकरहेड़ी के लक्सर मार्ग पर स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर-2 में स्कूली बच्चों को मिड-डे मील  खिलाया जा रहा है। जिसे खाकर छात्र अरमान पुत्र शौकीन, अरसलान पुत्र नवाब, जावेद पुत्र खुर्शीद, मोबीन आलम पुत्र महबूब, अमन पुत्र गुलशेर आदि छात्र बीमार पड़ गए। छात्रों के बीमार होने पर अभिभावकों में रोष व्याप्त हो गया।

अभिभावक आरिफ, जमील, तनवीर, गुल मोहम्मद, मेहरबान, पिन्टू, नूरजहां, जुल्फकार, अकरम, मुन्ना, नवाब, अमीरुल इस्लाम आदि ने स्कूल के स्टाफ पर लापरवाही और मिड-डे मील में कीड़े होने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने तक की चेतावनी दे डाली। इस संबंध में भोपा एबीएसए विश्वजीत राठी का कहना है कि जांच कराकर स्टॉफ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें