फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
1 राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फ़लौदा में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व छात्र
विज्ञापन
पुरकाजी। राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलौदा में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। भविष्य के लिए कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव त्यागी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विद्यार्थियों की विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रबंधक नवीन कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत और लगन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप सभी छात्र-छात्राएं हमारे विद्यालय का गौरव हैं। अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार त्यागी ने कहा कि शिक्षा ही वह कुंजी है, जो आपके लिए सफलता के द्वार खोलती हैं। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें