-सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में मनाया गया ग्रेजुएशन-डे
फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में ग्रेजुएशन-डे मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना भी प्रस्तुत की। कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कक्षा-छह में अद्विका राठी, छवि चौधरी, कक्षा-7 में खुशी सिंह, अविरल पाल, कक्षा-8 में इशिका शर्मा, पर्व राजवंशी, कक्षा-9 में कशिश, कक्षा-11 में निहारिका, मानशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए सीनियर विद्यार्थियों ने राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने बच्चों को कड़ी मेहनत और ईमानदारी से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रबंधक संजय तोमर, अध्यक्ष ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।