फोटो समाचार
शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम में दंपती ने इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा को प्रोत्साहन राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सोरम निवासी जयप्रकाश व उनकी पत्नी चंद्र बाला प्रतिवर्ष अपने बाबा स्व. फूल सिंह की स्मृति में गणतंत्र दिवस पर गांव में इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र व छात्रा को 51 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हैं। इस बार कस्बा स्थित डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा गांव सोरम निवासी अंजलि पुत्री अशोक ने गांव में सर्वाधिक 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किए थे। छात्रा को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांव के कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जयप्रकाश के परिवार की वयोवृद्ध महिला सोहनवीरी देवी ने प्रोत्साहन राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद