फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चार डिग्री तक लुढ़का पारा, ठंडी रात में कांप गए लोग

विज्ञापन
तापमान में गिरावट के चलते बढी ठंड में गंतव्य को जाते साईकिल सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- बुधवार रात न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
विज्ञापन

- इससे पहले आठ दिसंबर की रात 5.3 डिग्री तक गिर गया था तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सर्द मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी है। बुधवार रात अब तक के मौसम की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिन में हवा की रफ्तार भी करीब आठ किमी प्रति घंटा रही।
ठंड से लोग कंपकंपाने लगे हैं। बुधवार को हवा की रफ्तार करीब 12 किमी प्रति घंटा रही थी। इसके बाद रात के समय सर्दी का सितम जारी रहा। जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़क जाने के कारण लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। इससे पहले आठ दिसंबर की रात का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। सुबह किसान खेत में पहुंचे तो पाले की सफेद चादर भी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन में इस तरह बदला तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
15 दिसंबर 4.0 डिग्री 22.4 डिग्री
14 दिसंबर 6.3 डिग्री 22.8 डिग्री
13 दिसंबर 7.1 डिग्री 25.8 डिग्री
12 दिसंबर 8.8 डिग्री 26.8 डिग्री
11 दिसंबर 6.7 डिग्री 27.8 डिग्री
हवा की रफ्तार घटी, धूप में बढ़ी नरमी
बृहस्पतिवार दिन में हवा की रफ्तार बुधवार की अपेक्षा कम रही। लेकिन धूप में नरमी रही। वाहन चालकों ने खुद को हवा से बचाने के लिए कपड़ों से लपेटे रखा।

सुबह ठंड से बचाव के लिए ऊनी कपडों में जाते वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

Mercury dropped up to four degrees, people shivered in the cold night- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें