फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव का हमारे स्वास्थ्य पर बहुत गहरा प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक तनाव का हमारे स्वास्थ्य पर बहुत गहरा प्रभाव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के प्रमुख हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ सत्यम राजवंशी का कहना है कि मानसिक तनाव का हमारे स्वास्थ्य पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। दुर्भाग्यवश हमारे पास कोई ऐसा टेस्ट या मापदंड नहीं है, जिससे की हम अपने दिनचर्या के तनाव को माप लें। आधुनिक भाग दौड़ और प्रतिस्पर्धा वाली जीवन शैली में मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। मानसिक तनाव कई प्रकार से देखने को मिलता है। चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, घबराहट रहना, नींद कम आना, संतुलित आहार ना लेना, धूम्रपान, शराब की लत, ये सब अत्यधिक तनाव के लक्षण हो सकते हैं। इसके परिणाम हमारे शरीर को झेलने पड़ते हैं जैसे वजन बढ़ना, शुगर बढ़ना, ब्लड प्रेशर बढ़ना, दिल की धड़कन बढ़ना, और कोलेस्टेरॉल का बढ़ना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें