गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
देवबंद। बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना के दौरान संगठन के युवा जिलाध्यक्ष श्याम सिंह राणा व नगराध्यक्ष कलीम गौड़ ने कहा कि चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो पाया है। उनकी फसलों का वाजिब दाम भी नहीं मिल पा रहा है। एसडीएम राकेश कुमार सिंह प्रेषित ज्ञापन में पराली जलाने के नाम पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, रेलवे विभाग द्वारा किसानों को उनकी जमीनों का उचित मुआवजा दिए जाने, बकाया गन्ने का ब्याज सहित भुगतान किए जाने, विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण किए जाने आदि मांगें पूरा करने की मांग की। इस मौके पर विकास चौधरी, जीशान खान, कलीम कुरैशी, अहसान गौड़, मोहित त्यागी, मोनिश गौड़, सुशील चौधरी, वजाहत खान, मजीद चौधरी, फिरासत खान, दीपक त्यागी, सोनू तेजयान आदि मौजूद रहे।