फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राज्य मंत्री से मिले संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा के सभी पदाधिकारी व सदस्य राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। वहां बैठक कर राज्य मंत्री को बताया कि वैश्य समाज के 19 संगठनों ने मिलकर संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का गठन किया है। टाउन हॉल में वैश्य कुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा लगने जा रही है। यह कार्य जल्द ही होगा। सभी ने एक स्वर में राज्य मंत्री व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप से प्रतिमा की देखरेख के लिए संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा को इसकी जिम्मेदारी देने को कहा। राज्य मंत्री ने सभी को एकजुट होने पर बधाई दी। बैठक की अध्यक्षता संजय मित्तल व संचालन सुनील सिंघल ने किया। बैठक में गौरव स्वरूप, अशोक कंसल, सतीश गोयल, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, मुकेश प्रधान, राकेश कंसल, पवन बंसल , अशोक गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें