सनातन धर्म की दीक्षा देकर शम्मी का नया नाम किरण चौधरी रखा गया है। गंगा जल का आचमन कराकर जनेऊ धारण कराया और तिलक लगाकर कलावा बांधा गया।
शुद्धि यज्ञ के पश्चात किरण चौधरी ने यज्ञकुंड की परिक्रमा की, इस दौरान उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर भगवा पटका और पगड़ी भी पहनाई गई। उधर, शम्मी का कहना है कि मैने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपना लिया है। सनातन धर्म के तौर तरीके मुझे अच्छे लगते हैं।