फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर टोचन में मेरठ का बब्बू चैंपियन

विज्ञापन
सिसौली में टैक्टर टोचन प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करते राकेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सिसौली में चल रही ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

विजेता को भाकियू प्रवक्ता 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया
अमर उजाला ब्यूरो
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में आयोजित बालियान ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता में मेरठ के बब्बू ने चार राज्यों के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। विजेता को भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। टिकैत ने कहा कि अनुशासन से खेलों में हिस्सा लेना चाहिए।
बुधवार को भौरा खुर्द मार्ग पर फाइनल मुकाबला देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी। प्रथम पुरस्कार 51000 रुपये मेरठ के परतापुर निवासी बब्बू, द्वितीय पुरस्कार 31000 रुपये हरियाणा के शादाबाद निवासी पोल्ला और तृतीय पुरस्कार 21000 रुपये हरियाणा के गांव बोड्डा के अनिल फौजी ने जीता। कैराना के जावेद को 11 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में आए पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इससे पहले मंगलवार देर रात तक प्रतियोगिता के जोरदार मुकाबले हुए। ट्रैक्टर मोचन देखने के लिए दर्शक भी देर रात तक जमा रहे और चालकों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें