मुजफ्फरनगर। नगर पालिका मेरठ रोड का सुंदरीकरण कराएगी। डीएम आवास के सामने लैंडस्कैपिंग कराई जाएगी, जिसके माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। नगर पालिका ने निर्माण और विकास कार्य के लिए 10 लाख रुपए का बजट प्रस्ताव स्वीकृत किया है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए जाने के प्रयास नगर पालिका की ओर से किए जा रहे हैं। मेरठ रोड पर डीएम आवास के सामने स्थित कूड़ा डलाव घर समाप्त करा दिया गया है। एमडीए की ओर से सुजड़ू चुंगी तक ग्रीन पाथवे का निर्माण कराया जा रहा है। ईओ पालिका डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मेरठ रोड के सुंदरीकरण पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। डीएम आवास के सामने लैंडस्कैपिंग कराकर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।