फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव: पुलिस-प्रशासन अलर्ट, दिग्गज नेता झोंक रहे ताकत...तारीख का इंतजार

Tue, 15 Oct 2024 12:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मीरापुर उपचुनाव का समय जैसे ही नजदीक आ रहा है, वैसे ही सियासी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। इसे लेकर जहां पुलिस प्रशासन अलर्ट है। वहीं दिग्गज नेताओं ने भी अपनी ताकत झोंकना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर उपचुनाव की तिथि जल्द ही घोषित होने की संभावना के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुटा है। विभिन्न टीमों को प्रशिक्षण दिया गया। उधर, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मीरापुर क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। टिकट के दावेदार भी शीर्ष नेतृत्व के चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने जिला पंचायत सभागार के प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। फ्लाईंग स्कवायड, स्टेटिक टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी, लेखा टीम एवं वीडियो अवलोकन टीम एवं एमसीएमसी टीमों के कार्मिकों को एलईडी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। उधर, पुलिस ने मीरापुर क्षेत्र में चेकिंग और चौकसी बढ़ा दी है। यहां होने वाली घटनाओं पर नजर रखी जा रही है। गन्ना समिति के चुनाव पर भी पुलिस की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें