फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव : पिस्टल के सामने अड़ने वाली ककरौली की तोहिदा बोली...गोली से नहीं डरती, खुदा करेगा इंसाफ

Thu, 21 Nov 2024 09:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मीरापुर के ककरौली में बुधवार को मतदान से राेकने का आरोप लगाते हुए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। एसओ ने पिस्टल तानी तो तोहिदा अन्य महिलाओं के साथ सामने आ गई थी। 
विज्ञापन
तोहिदा से मिले पूर्व सांसद कादिर राना और अन्य सपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसओ ककरौली राजीव शर्मा के पिस्टल तानने के दौरान सामने खड़ी महिला तोहिदा की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। दिनभर उनके घर लोगों की आवाजाही लगी रही। वह कहती हैं कि अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकी, इसका दुख है। पुलिस की गोली से डर नहीं लगा। सपा नेताओं का कहना है कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव से तोहिदा को सम्मानित कराया जाएगा। 
विज्ञापन

 

ककरौली की ड्राइवर अब्दुल समद की पत्नी तोहिदा ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसके जेठ के लड़के ने घर लौटकर बताया कि पुलिस ने डंडे मारकर भगा दिया है, मतदान नहीं करने दिया गया। इसके बाद वह परिवार की महिलाओं के साथ मतदान करने जा रही थी। रास्ते में पुलिसकर्मी मिले और पिस्टल तान दी। उसे गोली से डर नहीं लगा। 
 

महिला का आरोप है कि पुलिस ने जान बूझकर मतदाताओं को रोका है। महिला पुलिसकर्मी भी साथ नहीं थी। बेवजह पूछताछ की जा रही थी। पुलिस के हाथ में ईंट भी थी। वह कहती हैं कि पुलिस को वर्दी उतरवाने की बात भी कही थी।
 

तोहिदा भी की गई नामजद
पुलिस का मुकाबला करने वाली तोहिदा को भी ककरौली थाने में दर्ज मुकदमे में नामजद किया गया है। वह कहती है कि मुकदमे से नहीं डरती, क्योंकि कोई गलत काम नहीं किया है। खुदा इंसाफ करेगा। 
विज्ञापन

तोहिदा को अखिलेश यादव से कराएंगे सम्मानित
पूर्व सांसद कादिर राना और सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी प्रतिनिधिमंडल के साथ ककरौली पहुंचे और लोगों से संवाद किया। राना ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय का सहारा लेंगे। चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई है। हमारी प्रत्याशी सुम्बुल राना का पर्चा ही निरस्त कर देते। वह चुनाव आयोग मे इसकी शिकायत करेंगे। इंस्पेक्टर की पिस्तौल का सामना करने वाली बहादुर महिला तोहिदा को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सम्मानित कराया जाएगा। मौलाना नजर ने कहा कि हार जीत से बड़ा लोकतंत्र और इंसाफ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें