मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी दबोचा
मीरापुर। बृहस्पतिवार देर रात को मीरापुर पुलिस ने मुठभेड के एक बीस हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है।
सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि मीरापुर इंस्पेक्टर एचएन सिंह पुलिस के रात्रि साढे दस बजे कथोडा के पास पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश ने अपना नाम विशाल पुत्र ओम कैलाश निवासी गांव केल्लापुर जसमौर थाना रामराज बताया है। सीओ ने बताया कि विशाल ने गत वर्ष मेरठ के कसबा सरधना में पेट्रोल पंप लूटा था। जिसमें वह फरार चल रहा था। मेरठ पुलिस की ओर से उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश के पास से बाइक, तमंचा, कारतूस आदि सामान बरामद हुआ है।