फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फर्जी डॉक्टरी की शिकायत पर मेडिकल बोर्ड ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े के बाद आरोपी की ओर से कराए गए चिकित्सकीय परीक्षण की सत्यता पर सवाल उठाया गया है। शिकायत पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने मेडिकल बोर्ड गठित किया है।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव चंदसीना में 29 जुलाई को फराना ने दिलशाद, जरीना और गुलनाज पर घर में घुसकर हमला कर उसे एवं उसके पति को घायल करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फराना ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर जरीना पर सीएचसी खतौली से फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनवाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में फॉरेंसिक जांच एक्सपर्ट डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुमार एवं जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विक्रम तेवतिया की टीम गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी और शिकायतकर्ता के बयान लिए जा रहे हैं। शीघ्र ही जांच पूरी कर सीएमओ को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें