मुजफ्फरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने बेहतरीन दांवपेेंचों से विरोधी खिलाड़ियों को चित कर दिया। विजेताओं को स्वर्ण और रजत पदक देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि सीनियर पहलवान युधिष्ठर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अध्यक्षता करते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी राजाराम ने कहा कि जिले में कुश्ती को बढ़ावा देने और ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बालक-बालिका वर्ग में कराई गई प्रतियोगिता में जिलेभर के करीब 150 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में अशोक, अक्षय, शुभम, अंकुर राठी, मोहित, सौरभ, अभय, शिवांग, लविस, हिमांशु और कर्तव्य ने विरोधी पहलवानों को चित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
जबकि आशु और बादल ने रजत पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में मोनिका, कोमल, रवीना, सोनम, राखी, सविता, रिया, बुलबुल, महिमा, मीनाक्षी ने स्वर्ण पदक जीते। प्रशिक्षक सुनीता रानी के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। विक्रम सिंह, ममता, सागर, मनीष शर्मा, रणजीत, प्रदीप कुमार, गिरीश मोहन, बिट्टू आदि रहे।