मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड ने जैन कन्या इंटर कालेज नई मंडी में विश्व शांति दिवस के अवसर पर सामूहिक रूप से हवन कर संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की।
जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष विश्व शांति दिवस की थीम जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करना है। इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के लिए शपथ ली गई। शपथ के उपरांत पौधरोपण किया गया। जिला गाइड कमिश्नर रजनी गोयल के निर्देशन में एसडी गर्ल्स इंटर कालेज झांसी की रानी की गाइड्स द्वारा पौधरोपण कर जनजागरण अभियान चलाया गया। मौके पर जिला स्काउट कमिश्नर डॉ विनोद कुमार, मुकेश त्यागी, जिला सचिव रेणु गर्ग, जिला प्रशिक्षण आयुक्त संतोष कुमार वर्मा एवं जिला संगठन कमिश्नर प्रभा दहिया उपस्थित रहे। संचालन जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा ने किया।