फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी पार्क में हुआ सामूहिक हनुमान चालिसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष ललित माहेश्वरी, ठाकुर भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिवचौक स्थित तुलसी पार्क में सामूहिक हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर के शिलान्यास की पूर्व संध्या पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। संघ, बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया। हनुमान चालीसा के साथ भगवान श्रीराम की स्तूति भी की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश साई, संदीप तोमर, अमरीश गोयल, नितिन कुमार, अनमोल, नीलकांत कौशिक, मनमोहन वर्मा, अतुल त्यागी, मनोज ठाकुर, मोहित बंसल, शैंकी शर्मा, सचिन त्यागी, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे। विहिप ने इस अवसर पर दीपक भी वितरित किए। बुधवार यानी आज शाम आठ बजे हिंदू समाज के लोग अपने घरों की बालकनी, छह और द्वार पर दीपक जलाएंगे। पांच मिनट के लिए सामूहिक जय श्रीराम का 11 बार जय घोष करेंगे। वातावरण को भगवान श्रीराम मय बनाएंगे। दीपावली की तरह घरों पर सजावट भी होगी और ध्वनि विस्तारक का प्रयोग भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें