फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह रोड पर चलाया मास्क चेकिंग अभियान

विज्ञापन
नगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बाजार में लोगो से शारीरिक दूरी व मॉस्क पहनने की अपील करत - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शहर के भगत सिंह रोड पर बुधवार सुबह मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। बाजार में पहुंचने वाले सभी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करने और अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की अपील की गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी कुलदीप सिंह टीम के साथ भगत सिंह रोड पहुंचे। अफसरों ने यहां मास्क चेकिंग अभियान चलाते हुए चालान काटे। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों के साथ ही दुकानदारों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का गंभीरता से पालन करने और अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के निर्देश दिए। शिवचौक, मीनाक्षी चौक, प्रकाश चौक, महावीर चौक, अलमासपुर चौक, विश्वकर्मा चौक पर भी मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।
---------------
एडीएम ने दुकानदारों की दी चेतावनी
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बुधवार शाम को जिला परिषद मार्केट में पहुंच कर मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क वाले दुकानदारों का चेतावनी दी। कोविड लाइन गाइड का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कोर्ट रोड पर भी चेकिंग की तथा बिना मास्क वालों का चालान भी किया।
विज्ञापन

---------
श्मशान घाट का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार दोपहर अचानक नई मंडी के भोपा रोड स्थित श्मशान घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने श्मशान घाट में कोविड संक्रमित मरीजों के शव का अंतिम संस्कार किए जाने संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्मशान घाट प्रबंधकों को कोरोना संक्रमित के शव का कोविड नियमावली के तहत और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अंतिम संस्कार किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही श्मशान घाट पर कोरोना संक्रमित शव के संस्कार संबंधित नियमावली के हिसाब से ही सभी व्यवस्थाएं करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें