मुजफ्फरनगर। आईआईए कार्यालय पर श्रम विभाग और सेवायोजन कार्यालय ने आईआईए के सहयोग से कैंप का आयोजन किया। कैंप में आईटीआई में 18 अक्तूबर को होने वाले रोजगार मेले के लिए उद्योगों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराए गए।
शुभारंभ आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर ने असिस्टेंट लेबर कमिश्नर प्रतिभा तिवारी को बुके दे कर किया। एएलसी ने सरकार की श्रमिक उत्थान की विभिन्न योजनाओं को उपस्थित पदाधिकारियों के साथ साझा किया। रोजगार मेले को सफल बनाने में सहयोग के लिए कहा गया। सचिव आईआईए मनीष भाटिया ने कहा कि ये एक अच्छी पहल है जिसमें उद्योग को स्किल्ड लेबर मिल जाएगी व लेबर को काम मिलेगा। कैंप में आईआईए पदाधिकारी पवन गोयल, कुश पूरी, अश्वनी खंडेलवाल, शमित अग्रवाल, जगमोहन गोयल, कुलदीप और श्रम विभाग व सेवायोजन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।