इंटर कालेज भोकरहेड़ी में शहीदी दिवस कार्यक्रम में बोलते पूर्व सैनिक ।
- फोटो : KHATAULI
देश की सेवा करना प्रत्येक नागरिक का धर्म : त्यागी
मोरना। इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में शहीदी दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेश त्यागी ने कहा कि देश की सेवा और रक्षा करना हमारे युवक-युवतियों का धर्म होना चाहिए। देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं।
कैप्टन सुरेश त्यागी ने कहा कि इस देश में महान सपूतों ने देश की आजादी में अपनी प्राणों की आहुति देकर अपने माता-पिता और देश का स्वाभिमान से सिर ऊंचा कर अपनी शहादत पर सीना चौड़ा कर दिया। ऐेसे वीरों को जन्म देेने वाली माताएं धन्य हैं। भारत देश इन माताओं को सदैव ऋषि रहेगा। इस मौके पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्र पर पूर्व सैनिकों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और समाजसेवियों ने पुष्प अर्पण कर नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को पूर्व सैनिक संस्था मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, स्वामी गीतानंद सरस्वती महाराज, स्वामी अशोक, आनंद महाराज, राजेंद्र राठी, सुदिश फौजी, मांगेराम फौजी, हरिप्रकाश चौहान आदि पूर्व सैनिकों ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण कुूमार ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के सुंदर गीत सुनाकर उमंग और जोश भर दिया। इस दौरान लोकेंद्र सिंह, कीरत सिंह, सुनील कुमार, अमित, अमित राणा, देवीलाल, रविकांत आदि ने कार्यक्रम के आयोजन मेें मुख्य भूमिका निभाई।