फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। राजपुर छाजपुर गांव में रूबी कश्यप (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ और नायब तहसीलदार ने जांच की। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह को राजपुर छाजपुर गांव में महिला की हत्या होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर वह नायब तहसीलदार तथा पुलिस बल के साथ गांव राजपुर छाजपुर पहुंचे। गौरव के घर में उसकी पत्नी रूबी कश्यप का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में सीओ ने ग्रामीणों की सहायता से शव को उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस ने बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मॉर्डन निवासी रूबी कश्यप की शादी करीब तीन साल पहले 14 फरवरी 2023 को राजपुर छाजपुर निवासी गौरव के साथ हुई थी। मृतका के भाई सुमित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बहन के पति तथा ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि शादी में उन्होंने करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते आ रहे है। उसकी बहन को प्रताड़ित करते हुए मारपीट की जाती थी।
5 मार्च की रात करीब 10:30 बजे उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। मायके पक्ष के लोग तुरंत गांव राजपुर छाजपुर पहुंचे तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी।
भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के पति गौरव, ससुर रमेश, सास बिंदो देवी व ननद कविता ने मिलकर उसकी बहन के साथ मारपीट कर हत्या की। घटना की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना के संबंध में सभी साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें