देवबंद। खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र की सना कॉलोनी में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। विवाहिता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया।
मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी रिजवान की बेटी शाइस्ता की शादी करीब दो वर्ष पूर्व खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र की सना कॉलोनी निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालिए कम दहेज लाने को लेकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। बुधवार को शाइस्ता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया है कि पुलिस ने विवाहिता का बयान रिकॉर्ड किया है। वहीं, पुलिस का कहना है तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।