फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तालाब की जमीन पर कराई निशानदेही, कई को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासक एसडीएम सुबोध कुमार ने बसी रोड स्थित तालाब की भूमि पर निशानदेही कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। नगर पंचायत के प्रशासक एसडीएम सुबोध कुमार ने बसी रोड स्थित तालाब की भूमि पर निशानदेही कराई। कहा कि अवैध निर्माण का शीघ्र ही ध्वस्तीकरण कराया जाएगा। कस्बे में वाटर कूलर बंद मिले।
एसडीएम सुबोध कुमार शुक्रवार को ईओ, लेखपाल और अन्य कर्मचारियों के साथ बसी रोड स्थित तालाब पर पहुंचे और पैमाइश कराई कर निशानदेेही कराई। बताया कि तालाब की भूमि पर बने अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी कर दिए हैं। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर मौजूद नगर पंचायत की भूमि की पैमाइश करा कर उसकी तारबंदी कराई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासक ने मोहल्ला सैनियान में होलिका दहन स्थल का भी निरीक्षण किया। गंदगी देखकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रशासक ने कस्बे में लगे वाटर कूलरों का भी निरीक्षण किया। इनमें से अधिकांश बंद मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मी से पूर्व सभी वाटर कूलरों की मरम्मत कराई जाएं। मेन बाजार के व्यापारियों से आह्वान किया कि वह पॉलिथीन का प्रयोग ना करें। इस दौरान ईओ सुधीर कुमार मिश्रा व लिपिक नईम अहमद आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें