फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक लॉकडाउन पर देवबंद में बाजार रहे पूर्णतया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा घोषित साप्ताहिक लॉकडाउन के तीसरे दिन सोमवार को भी नगर के बाजार पूर्णतया बंद रहे। लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए नगर में पुलिस मुस्तैद दिखाई पड़ी।
विज्ञापन

पूर्व में सप्ताह में सिर्फ दो दिन शनिवार व रविवार को लॉकडाउन घोषित किया गया था, लेकिन संक्रमण रुकने के बजाए और अधिक बढ़ गया। जिससे प्रशासन को अब तीन दिनों का लॉकडाउन शनिवार, रविवार और सोमवार घोषित करना पड़ा। लॉकडाउन होने से जहां बाजार पूरी तरह बंद रहे वहीं, गली मोहल्लों में कुछ दुकानें जरूर खुली रहीं। हालांकि कई दुकान स्वामियों को पुलिस ने चेतावनी देकर उनके प्रतिष्ठानों को बंद कराया। आवश्यक सेवाओं की दुकानें पूर्व की भांति खुली, लेकिन बारिश होने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं, लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर ही नहीं देहात में भी पुलिसकर्मी गश्त करते दिखाई पड़े। एसडीएम राकेश कुमार सिंह और सीओ रजनीश उपाध्याय भी भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने लोगों से शासन के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना वजह बाजार खुलने से कोरोना का स्प्रेड बढ़ेगा। इसलिए सिर्फ आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें