फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुले पर नहीं लौटी चहल-पहल

विज्ञापन
रविवार में जनता कर्फ्यू हटाने के बाद खुला भगत सिंह रोड का मार्केट। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बाजार खुले पर नहीं लौटी चहल-पहल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इस रविवार को लॉकडाउन की स्थिति को समाप्त कर दिया गया। बाजार खुले लेकिन पहले जैसी रौनक नहीं रही। काफी संख्या में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद भी रखीं। ग्राहकों ने भी बाजार की ओर रुख नहीं किया।
जिले में कोरोना महामारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को बाजार दिन में एक बजे बंद कर सैनिटाइज कराने की घोषणा कर रखी है। इसी के साथ प्रत्येक रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन की व्यवस्था शुरू की गई थी। रविवार को सब्जी से लेकर दूध तक की दुकान दिन में बंद रहती थी। सुबह दो घंटे ही दूध खरीदने की छूट दी गई थी। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने शनिवार शाम इस आदेश में परिवर्तन कर दिया। उन्होंने संपूर्ण लॉक डाउन की व्यवस्था को खत्म करते हुए रविवार को बाजार खोलने के आदेश जारी कर दिए। यह व्यवस्था केवल दो सप्ताह ही लागू रह सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को इस आदेश के बावजूद बाजार पूरी तरह नहीं खुल सके। काफी दुकानें बंद रहीं। पुरानी व्यवस्था के भ्रम में ग्राहक बाजार आए ही नहीं। खासकर ग्रामीण अंचल के लोग शहर में नहीं आए। इसके चलते बाजारों में सुनसान की स्थिति रही। हालांकि रविवार को नई मंडी बंद रहती है, इसके चलते वहां की दुकानें बंद ही रहीं। साप्ताहिक बंदी की स्थिति पुरानी व्यवस्था के आधार पर ही चलेगी। नए आदेश से जनपद के बाजार अब पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही खुलेंगे। कोरोना महामारी से पहले जो व्यवस्था थी वही लागू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें