मोरना। मोरना में व्यापार मंडल ने बुधवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया। मोरना व भोपा मार्ग पर राजेंद्र भगत जी के कारखाने पर मोरना बाजार मेें कार्य करने वाले व्यापारी और दुकानदारों की बैठक में मोरना व्यापार मंडल अध्यक्ष गुड्डू जैदी ने कहा कि हम सभी को सरकार के निर्णयों का पालन करना है। कोरोना से जीवन सुरक्षित, बचाव रखते हुए आमजन की जरूरत के सामान की पूर्ति करनी है। जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। व्यापार मंडल कमेटी ने सप्ताह में बुधवार को मोरना बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। बैठक में अक्षत चौधरी, कृष्ण शर्मा, राजेंद्र कुमार, मरगुब मिस्त्री, सेटी, अमित, पवन मिस्त्री, ललित, आदेश, गौरव, सुभाष चौहान, तेजपाल आदि दर्जनों व्यापारियों ने कमेटी का निर्णय तोड़े जाने पर 1100 रुपए का आर्थिक दंड लगाए जाने का समर्थन किया।