मेपल्स के बच्चों ने स्केटिंग प्रतियोगिता में मारी बाजी
मुजफ्फरनगर, खतौली। मेपल्स अकादमी के छात्रों ने मेरठ के करण पब्लिक स्कूल आयोजित ओपी गुप्ता मेमोरियल इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया।
प्रतियोगिता में मेपल्स अकादमी के मोक्षिक, सूर्या, सिद्धार्थ, अनंत, व्योम, रूद्रांश, हनी, समृद्धि, यशराज, अरनव, एंजिल, पंखुरी, शौर्या, मयंक, वैभव, व आयुषी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वरदान, अर्थव, कार्तिक, ओजस, अंश, उजैर, अर्जिता, राधिका, कार्तिक, अनंत, आभास, दिव्या, कनिष्क, केशव देव, आयुषी सैनी, दक्ष, शौर्य, अदिति को रजक पदक मिला। इसके अलावा माही, आरव, सोनाक्षी, अभय प्रताप, वर्णिक, अनंत राजपूत, श्रेया, आदित्य, अनमोल राना, कनिष्का, अवंतिका, उत्कर्ष, तनिष्क, विधान, हर्षित सैनी को कांस्य पदक मिला। मेपल्स स्कूल के प्रबंधक विपिन संगल, प्रधानाचार्य ममता दत्त शर्मा ने कहा कि खेल प्रतियोगिता बच्चों में अनुशासन व सहयोग की भावना को बढ़ाती है। स्केटिंग कोच सुनील कुमार, आशीष, सलमान, आकाश, सीमा, पायल, रेनू, रेखा चौधरी का सहयोग रहा। संवाद