फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोवंश संरक्षण के लिए आगे आए कई प्रधान, दान किया भूसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गोवंश संरक्षण के लिए डीएम और सीडीओ की अपील रंग ला रही है। प्रधानों ने विकासखंड पहुंचकर गो सेवा के लिए भूसा दान किया है। खंड विकास अधिकारी ने मदद करने वाले प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निराश्रित गोवंश सरंक्षण योजना के अंतर्गत गोवंश के लिए हरा चारा, भूसा आदि दान देने की अपील की जा रही हैं। कई प्रधानों ने चरथावल विकास खंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ रणजीत कुमार को भूसा देते हुए पत्र सौंपा। बीडीओ ने बताया कि चरथावल विकासखंड के गांव बलवाखेड़ी के प्रधान ठाकुर अशोक पुण्डीर, बिरालसी प्रधान ठाकुर लोकेश पुण्डीर, अलीपुरा प्रधान कुशलपाल पुण्डीर ने भूसा दान किया। इससे पूर्व भी कई प्रधानों की ओर से गोशाला में मदद की जा रही है। प्रधान संगठन के जिला प्रभारी एवं अध्यक्ष ठाकुर अशोक पुण्डीर ने अन्य प्रधानों से भी इस कार्य में मदद करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें