र्ल्ड शूटिगं चैम्पियनशिप में सिल्वर पदक विजेता मानवी जैन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। राइफल-पिस्टल वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में नावला निवासी जैन परिवार की बेटी मानवी ने सिल्वर पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
इजिप्ट में 12 से 25 अक्टूबर तक आयोजित चैंपियनशिप में नावला जैन परिवार की बेटी मानवी जैन ने सिल्वर पदक भारत की झोली में डालकर देश के साथ-साथ जिले का नाम एक बार फिर से खेल जगत में बुलंदियों पर पहुंचा दिया। मानवी मुजफ्फरनगर के सुभाष चंद जैन नावला वालों की पौत्री है, जो फिलहाल अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में रह रही है। मानवी की इस विश्व स्तरीय उपलब्धि से गदगद विपिन जैन, संजय जैन, राजीव जैन और प्रदीप जैन ने संभावना जताई कि मानवी जैन अगले ओलंपिक खेल में भारत की ओर से खेलेगी और कई स्वर्ण पदक जीतेगी।