फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दांव में था दम, महिला पहलवान नहीं रही किसी से कम

विज्ञापन
खतौली के गांव पिपलेहडा में कुश्ती से पहले दोनों महिला पहलवानों का हाथ मिलवाते अतिथि रालोद नेता अ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव पीपलहेड़ा में मां शाकंभरी देवी मेले के दौरान दो दिवसीय दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें पुरुष और महिला पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश आदि प्रांत से आए पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कृपालदास महाराज शुक्रताल वालों ने दंगल का शुभारंभ किया। पहलवान संदीप रानी नगला ने नसीम कैराना को हराकर कुश्ती जीती। जबकि कैराना के गयूर ने उदय मुजफ्फरनगर को हराया। शुभम रुड़की और अंकुश सोनीपत की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
कपिल पहलवान पीपलहेड़ा ने परविंदर राजपुर को चित किया। अश्वनी पीपलहेड़ ने अब्दुल जोगी खेड़ा को हराया। बड़े मुकाबलों में सुभाष अखाड़ा दिल्ली के पहलवान बॉबी तथा जलालाबाद के शेर अली, नदीम बापौली, सोहेल मुजफ्फरनगर की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

सुमित हरिद्वार, शावेज मुजफ्फरनगर की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। ग्यारह हजार की इनामी कुश्ती आसिफ जलालाबाद और संदीप रानी नगला के बीच हुई। जो बराबरी पर छूटी। महिला पहलवान वंशिका गोस्वामी रुड़की तथा पारसी पहलवान मेरठ की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
इसके अलावा रोचक मुकाबले में गढ़ी बहादरपुर के पहलवान शांतनु न मेरठ के विशु पहलवान को हराकर कुश्ती जीती। विधायक सरधना अतुल प्रधान, विधायक मीरापुर चंदन चौहान, राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी, बलराज डूंगर ने अखाड़े पर पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान राजकुमार भगत, लीलू पहलवान, शुभम राणा, अखिलेश राणा, परविंदर राणा, मास्टर रमेश, अंकित राणा, महेंद्र, शेखर, अंकुर राणा, रोहित राणा, मोहित फौजी, पूर्व प्रधान श्रीवीर, शेखर, चेयरमैन राजेंद्र राणा मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर : खतौली के गांव पिपलेहड़ा में आयोजित दंगल में दमखम दिखातीं महिला पहलवान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें