फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीना सिर्फ तेरे लिए: मनीषा ने मांग में भर लिया प्रीति के नाम का सिंदूर, सात जन्म तक साथ रहने की खाई कसम

Sat, 24 Feb 2024 09:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

 Muzaffarngar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में समलैंगिक विवाह के मामले में दो सहेलियां मनमर्जी से साथ चलीं गईं। दोनों पहले खतौली में साथ रहीं, फिर थाने में पुलिस के सामने पेश हुईं और साथ रहने की जिद पर अड़ गईं। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाते हुए विवाह कर लिया।
विज्ञापन
मनीषा और प्रीति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मोरना में समलैंगिक विवाह का एक ओर मामला सामने आया। दो सहेलियाें ने साथ जीने और मरने की कसम खाई। गांव और जाति के बंधन तोड़कर एक-दूसरे की होने का दावा किया। मनीषा ने पति मानते हुए अपनी मांग में सहेली प्रीति के नाम का सिंदूर भर लिया।

विज्ञापन


जिले की शुकतीर्थ चौकी क्षेत्र के गांव में करीब डेढ़ साल पहले प्रेम कहानी की शुरूआत हुई। प्रीति नाम की युवती अपने परिवार के साथ एक मोहल्ले में रहने के लिए आई थी। यहां पर उसकी पहचान मोहल्ले की ही मनीषा के साथ हो गई। दोनों के बीच घनिष्ठता बढ़ गई। प्रीति हमेशा लड़कों की तरह कपड़े और हेयर स्टाइल रखती थी। कुछ दिन पहले दोनों अचानक लापता हो गईं। परिजनों ने भोपा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

प्रीति व काजल दाएं - फोटो : Amar Ujala
मामले में नया मोड़ गुरुवार को आया, जब दोनों ने थाने पहुंचकर शादी रचाने का दावा किया। इस दौरान मनीषा की मांग में सिंदूर और पैर में बिछिया भी दिखीं। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह बालिग हैं और एक साथ रहना चाहती हैं। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर मामले की जानकारी दी।

 

प्रीति - फोटो : Amar Ujala
परिजनों के साथ जाने से किया इनकार
दोनों ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। यह भी कहा कि वह साथ ही रहना चाहती हैं। परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

 

प्रीति अपने पिता के साथ व काजल दाएं - फोटो : Amar Ujala
पड़ोस के गांव चली गईं
दोनों ने पुलिस की मौजूदगी में कहा था कि वे पड़ोस के एक गांव जाना चाहती हैं। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि युवतियों की गुमशुदगी दर्ज थी। दोनों थाने आईं थीं और खुद को बालिग बताते हुए एक साथ रहने की इच्छा जताकर साथ चली गईं।

यह भी पढ़ें:  West UP News Live: रात में सर्दी दिन गर्म, वेस्ट यूपी में बदलने लगा मौसम, मेरठ में आवास खरीदने का सुनहरा मौका


 

शादी का चूड़ा - फोटो : Amar Ujala
समलैंगिक विवाह को लेकर हो चुका हंगामा
करीब सात पहले भी एक धार्मिक संस्था की दो युवतियों ने शादी रचा ली थी। दोनों ने साथ रहने की कसम खाई। मामला सार्वजनिक हुआ तो खूब हंगामा हुआ। बाद में संस्था से दोनों को निकाल दिया गया था।
 
विज्ञापन

काजल - फोटो : Amar Ujala
एक युवती ने करा लिया लिंग परिवर्तन
भौराकलां थाना क्षेत्र में एक युवती ने लिंग परिवर्तन कराकर अपनी सहेली से ही विवाह कर लिया था। दोनों प्रदेश से दूर रहकर जीवन यापन कर रही हैं। यह मामला भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें