अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी देवी के प्रकटोत्सव पर जिलेभर में धार्मिक आयोजन किया गया। मंदिरों में पूजा अर्चना हुई। विभिन्न संगठनों ने हवन यज्ञ किए। जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया।
पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में मां शाकुंभरी देवी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी के साथ मंडल उपाध्यक्ष विकास वर्मा के रेलवे रोड स्थित प्रतिष्ठान पर भंडारे का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मां शाकंभरी देवी हमारी कुलदेवी है। जिला महामंत्री रोशन लाल वर्मा ने कहा कि पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल द्वारा लगातार जनहित के कार्य किए जाते है। इस मौके पर गगन बालियान, विपिन गुप्ता, अनिल वर्मा, विपुल वर्मा, विनीत त्यागी, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
चौधरी चरण सिंह मार्केट में किया गया हवन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह मार्केट में मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब और चौधरी चरण सिंह मार्केट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया। हवन में मुख्य यजमान राजेश कुमार सपत्नीक रहे। कार्यक्रम में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, विधायक अनिल कुमार, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, निवर्तमान चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, विवेक बालियान, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, ईलम सिंह गुर्जर, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एमएलसी वंदना वर्मा, पूर्व डीजीसी राजेंद्र पंवार, सत्यप्रकाश रेशू, जिला बार संघ अध्यक्ष अनिल जिंदल, संयोजक रविंद्र चौधरी, प्रेमपाल सिंह, डॉ. एमएल गर्ग, डॉ. मुकेश अरोरा, पंडित जयकुमार शर्मा मौजूद रहे।