फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैंक के मैनेजर को पीटा और कपड़े भी फाड़ दिए, पीड़ित ने तहरीर देकर लगाई कार्रवाई की गुहार

Thu, 28 Jul 2022 05:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

बैंक के मैनेजर की पिटाई कर दी गई और कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बैंक मैनेजर की पिटाई का मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ में भूमि विकास बैंक के मैनेजर की पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए गए। आरोप फील्ड ऑफिसर और उसके सहायक कर्मचारी पर लगाया गया है। मैनेजर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


कस्बे में स्थित भूमि विकास बैंक के मैनेजर रमेश चंद्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि फील्ड ऑफिसर सुभाष कुमार सिंह का स्थानांतरण हो गया है। इससे नाराज होकर उन्होंने अपने सहायक कर्मचारी पुखराज कुमार के साथ मिलकर उनके केबिन में आकर पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गए। उनके कपड़े भी फट गए।

यह भी पढ़ें: भारत की दिलचस्प कहानी: 75 साल पुराना तिरंगा देख आंखों में आ गए आंसू, हस्तिनापुर के परिवार को आप भी करेंगे सलाम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें