धर्मांतरण का भी आरोप
मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी के ऊपर किशोरी के दुष्कर्म के साथ धर्मांतरण का भी आरोप है। पुलिस ने अजहरूद्दीन के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश करनी शुरू कर दी थी। शनिवार रात नई मंडी पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ लिया है। आरोपी गुरुग्राम का रहने वाला है।
पैर में गोली लगने से हुआ घायल
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से मुज़फ्फरनगर पुलिस आरोपी अजहरूद्दीन की तलाश में जुट गई थी। शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर नई मंडी थाना पुलिस ने अजहरूद्दीन की घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ के दौरान आरोपी अजहरूद्दीन पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए जिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।