फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र के गांव में चार साल पहले नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई गई। विशेष अपर सत्र न्यायालय पॉक्सो कोर्ट की पीठासीन अधिकारी अलका भारती ने फैसला सुनाया। क्षेत्र में 19 अप्रैल 2021 को नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर में ले जाकर यौन उत्पीड़न किया था। पीड़ित पक्ष की ओर से 21 अप्रैल को आरोपी तेजपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। अभियोजन पक्ष ने अदालत में सात गवाह पेश किए। बृहस्पतिवार को आरोपी पर दोष सिद्ध हुआ। दोषी को 20 साल कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें