फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पत्नी और बहनों के विवाद में युवक ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से मना कर शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पत्नी और बहनों में हुए विवाद का मामला कोतवाली पहुंचने पर तनाव में आए युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मेरठ चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से मना कर शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
कस्बा निवासी युवक की पत्नी का अपनी ननद के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद उस तक भी पहुंच गया। गुस्से में आई बहनों ने विवाद की तहरीर बुढ़ाना कोतवाली में दी। घर का विवाद कोतवाली पहुंचने पर वह तनाव में आ गया। इस कारण उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से मना किया। गमगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। घटना से मृतक के परिवार में शोक छाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें