फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिया सोगवारों ने बर्छियों से खूनी मातम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली/जानसठ। मोहर्रम की दस तारीख को नगर में मातमी जुलूस निकाला गया। शिया सोगवारों ने इमाम हुसैन की याद में बर्छियों से खूनी मातम किया। करबला में पहुंचकर ताजिया को दफनाया गया।

गांव शेखपुरा हवा महल स्थित इमाम बारगाह से मातमी जुलूस निकाला गया। इसमें अलम, जुलजनाह व ताजिया बरामद किए गए। मौलाना नजर मोहम्मद आबदी ने कहा कि इमाम हुसैन ने इंसानियत और इस्लाम को जिंदा रखने के लिए करबला में अपने कुनबे के 72 लोगों के साथ शहादत दी। जुलूस में अंजुमन जाफरिया गढ़ी मुझेड़ा, अंजुमन खुमैनी के अजादार शामिल हुए। नोहाख्वानी शादाब हुसैन गदीरी, मरसियाख्वानी मौजिज जैदी, इसरार जैदी, अरशद जैदी, आजम जैदी ने की। नवेद आजम, दानिश, नुसरत, समर, फराज, शाहवेज, हाजी इसरार मौजूद रहें। जानसठ कस्बे के शीश महल में मजलिस हुई। अलम व जुलजुनाह शीश महल से शुरू होकर मोहल्ला जुम्मा नबी करीम पहुंचा। शिया सोगवारों ने अंगारों पर मातम किया। मातमी जुलूस मोहल्ला जुम्मा नबी करीम से शुरू होकर मंगल मोहल्ला व मोती महल होते हुए करबला पहुंचा। इस मौके पर अब्बास अली खां, अली अथर जैदी, राशिद हुसैन जैदी, अहमद अली खां, अनवर रजा, समीर अली, हसन अली, नवाब नैयर जैदी, हसीन हैदर मौजूद रहें।
विज्ञापन



भोपा क्षेत्र के रहकड़ा गांव में तकरीर अजमेर से आए मौलाना नजर अब्बास ने की। अफसर अली, मीसम अब्बास, मोहम्मद अजीम, बबलू हैदर, बब्बन, अजीम मोहम्मद, प्रधान प्रवेज अली, कैसर अब्बास, बादशाह अली, मटरू, इसरार अहमद आदि का सहयोग रहा। छपार में रोहाना मार्ग पर कर्बला में ताजिए दफ़न किए गए। गांव दतियाना में शिया समुदाय के लोगों ने मातमी जुलूस निकाला। वारीश अली, अरशद अंसारी, साजिद अल्वी, अजमत सलमानी, आलम सलमानी, अलीजान मेहरबान, कामरान, व उस्मान मौजूद रहें। मीरापुर में जुलूस इमाम बारगाह पचदरा से शुरू होकर करबला कैथोड़ा पर जाकर समाप्त हुआ। हैदर मेंहदी जैदी, नजीर हैदर, शाहीन रजा, शबी हैदर, एजाज हैदर, वसीम हैदर, सज्जाद, मजहर अब्बास, शब्बीर हैदर, शबलू, अली हसनैन मौजूद रहे।
पुरकाजी में बड़ा दरबार में स्थित इमामबारगाह से शुरू होकर बिल्ली शाह चौक, सब्जी मंडी व मेन बाजार से होता हुआ पुराने हाइवे पर जुलूस पहुंचा। नोहाख्वानी डॉ. चंद काजमी व जकी रजा और जग्गू लखते हसन द्वारा की गई। नसीर एडवोकेट, मियां मेहंदी रजा, जकी रजा, किश्वर जैदी, आदिल रजा, असगर मेहंदी, असद रजा, अलमदार सय्यद ताबिश काजमी मौजूद रहें।
विज्ञापन

शाहपुर कस्बे में शिया सोगवारों ने मोहर्रम का जलूस निकाला। इस दौरान प्रसिद्ध कव्वाल चांद कादरी, अफजाल चिश्ती, सरताज हुसैन, कासिम अली, अमानत अली, जुम्मा हुसैन, काला, शहजाद, न्यामत अली, खुर्शेद अली, अली अब्बास, आसिफ, कामिल, वहाब मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें