मंसूरपुर। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है। उसे निजामपुर मोड़ के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने समीर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत चालान किया है। यह कार्रवाई 16 मई को मंसूरपुर थाने में दर्ज एक रिपोर्ट के बाद की गई। ग्रामीण ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। संवाद