फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रासोई से चाैपाल और खेत खलियान तक काॅकरोच

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधानसभा सीटों पर भी दावेदारी के लगाए गए पोस्टर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नवोदित कॉकरोच जनता पार्टी के ऑनलाइल सदस्यता अभियान पर लोगों की नजर टिकी हुई है। भविष्य को लेकर सियासी अड्डों पर बहस छिड़ी है। ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब वक्त के साथ ही मिलेगा। इस बीच लोगों ने सदस्यता लेकर खुद ही फेसबुक पेज पर पदों का बंटवारा भी शुरू कर दिया है। कटाक्ष के पोस्टर भी बनाए जा रहे हैं। फलोअर्स की संख्या बढ़ने से काॅकरोच पार्टी को लेकर रसोई से चाैपाल और खेत खलियान तक लोग अपने अपने तर्क रख रहे हैं।
युवाओं के मुद्दों को आंदोलन की शक्ल देने के लिए ऑनलाइन मुहिम शुरू की। कॉकरोच शब्द ने सबका ध्यान खींचा। सदस्यता पाने वालों की संख्या बढ़ने से सियासी गलियों में बेचैनियां भी बढ़ने लगी है। नीतिश राठी नाम के युवा ने फेसबुक पेज पर खुद को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। साथ में भाजपा का चुनाव चिन्ह लगाए जाने से राठी की घोषणा को मजाक के तौर पर लिया गया है लेकिन पोस्ट पर अलग-अलग कमेंट भी आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन सदस्यता लेने वालों की फेहरिस्त बढ़ गई है। ऐसे कई व्यक्ति है, जिन्होंने सदस्य बनते ही खुद को विधानसभा सीट का दावेदार बताते हुए फेसबुक पर पोस्ट भी शेयर कर दी। सोशल मीडिया पर लोगों के साथ सदस्यता साझा की गई।
-
धरातल से अभी कोई वास्ता नहीं
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर सीजेपी की सदस्यता, पदों और समर्थन की बातें खूब चल रही है लेकिन धरातल पर कहीं असर नहीं है। अब देखने वाली बात यह होगी कि ऑनलाइन मुहिम धरातल पर कितनी असरदार होगी।
विज्ञापन

-

सोशल मीडिया की हवाबाजी : सुधीर
रालोद नेता सुधीर भारतीय ने लिखा कि पिछले 15 साल से सोशल मीडिया पर है। एक से बढ़कर एक हवाबाज देखे हैं। हवा में आंदोलन बने और हवा में ही उखड़ गए। किसी के विषय में राय बनाना और उम्मीद पाल लेना बाद में निराशाजनक होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें