फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कुंदन सी बेटियों के दम पर चमक रहा मलपुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम सागर
विज्ञापन

भोपा। कामयाबी पाने के लिए बेटियों की जिद और जुनून ने मलपुरा गांव की पहचान बदल दी है। यहां की बेटियां आईपीएस, न्यायाधीश, इंजीनियर, शिक्षक और वैज्ञानिक की भूमिका में देश को आगे ले जाने का काम कर रही है। सिर्फ प्रदेश ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों में भी यहां की बेटियों ने मेहनत की चमक बिखेर दी है।
आबादी सिर्फ तीन हजार और प्रतिभाएं बेमिसाल। गांव के रमन त्यागी, राहुल त्यागी, पूर्व प्रधान बब्बू त्यागी, ग्राम प्रधान मेहताब अली, पंकज त्यागी, अतुल, सौरभ त्यागी का कहना है कि गांव की कई बेटियां और बहू सरकारी सेवाओं में ऊंचे पदों की शोभा बढ़ा रही हैं। उनकी मेहनत और शोहरत से गांव मलपुरा की देश ही नही विदेशों में भी पहचान है।
विज्ञापन

मुंबई में एडीजी हैं अर्चना त्यागी
मलपुरा निवासी यशवीर सिंह की बेटी अर्चना त्यागी 1993 बैच की आईपीएस हैं। वर्तमान में वह महाराष्ट्र के मुंबई में एडीजी के पद पर तैनात है। उनकी पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के संवेदनशील क्षेत्र कराड़ इलाके में एसपी के पद पर हुई थी। उनकी कार्यप्रणाली और निडरता पर फिल्म भी बनीं। उन्हें उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए प्रेसिडेंट पुलिस अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है।
न्याय की कुर्सी पर रितिका, नवज्योति और नलिन
गांव के अनुज त्यागी की पत्नी रितिका त्यागी बुलंदशहर में अपर जिला न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। गांव की नवज्योति भी जज हैं। यही नहीं नलिन कांत त्यागी हाईकोर्ट इलाहाबाद में जज हैं।
विज्ञान के क्षेत्र में बेटियों ने बढ़ाए कदम
गांव के ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी की बड़ी बेटी शैली त्यागी इसरो में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। छोटी बेटी निशी त्यागी भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मनीषा त्यागी भी वैज्ञानिक हैं।
विज्ञापन

मलपुरा के पुरुष भी पीछे नहीं
गांव के स्वर्गीय चंद्रकांत त्यागी भी जज रहे हैं। गांव के ही केसी त्यागी भी जिला जज के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। उनके बेटे सतीश त्यागी भी आईपीएस थे, जिनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। गांव के ही निवासी शशि भूषण त्यागी के बेटे मुकेश त्यागी फिल्म अभिनेता हैं। फिल्म हिंदुत्व, जेल, पेज 3 आदि से उनकी पहचान होती है। मुकेश त्यागी मुकेश अंबानी के सचिव भी रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें