फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिले के 21 लाख 92 हजार राशन उपभोक्ताओं का होगा ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार अब प्रत्येक राशन उपभोक्ता का ई-केवाईसी करा रही है। जनपद में चार लाख 98 हजार 49 राशन कार्ड हैं। इनमें 21 लाख 92 हजार 860 यूनिट हैं। प्रत्येक यूनिट की ई-केवाईसी की प्रक्रिया राशन की दुकानों पर शुरू हो गई है। अब से पहले केवल राशन कार्ड के मुखिया की ई-केवाईसी हुई थी।
विज्ञापन


सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से अब एक ग्राम अनाज भी किसी उपभोक्ता को धोखाधड़ी से नहीं मिल पाएगा। राशन कार्ड में जितनी यूनिट दर्ज हैं, उन सबकी ई-केवाईसी शुरू हो गई है। अब ई-पॉस मशीन में राशन कार्ड के मुखिया से लेकर सभी सदस्यों का रिकार्ड होगा। जिला पूर्ति विभाग ने सभी राशन विक्रेताओं को ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
इस प्रक्रिया में जिन मृतकों की यूनिट चल रही है, वह समाप्त हो जाएगी। जिन लोगों ने गलत तरीके से यूनिट बढ़वा रखी है, वह भी समाप्त हो जाएगी। केवल उन्हीं के नाम से राशन मिलेगा, जिनके नाम का रिकार्ड मशीन में होगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले में कुल 843 राशन विक्रेता हैं। जनपद में कुल चार लाख 98 हजार 49 राशन कार्ड हैं। अब से पहले केवल राशन कार्ड के मुखिया का रिकार्ड मशीन में था। अब जिले की कुल यूनिट 21 लाख 92 हजार 860 का रिकार्ड ई-पॉस मशीनों में होगा।

58 हजार 918 की ई-केवाईसी हुई

जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 58 हजार 918 यूनिट की ई-केवाईसी हो गई है। अभियान 21 जून से शुरू हुआ है। सभी राशन विक्रेताओं को निर्देश जारी हो चुके हैं। प्रदेश के जिन जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक वितरण पूरा हो चुका है, पहले ये प्रक्रिया उन्हीं में हो रही है। हमारा जिला प्रदेश में राशन वितरण के अव्वल जिलों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें