फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखयाली ने मोरना को फाइनल में हराकर ट्रॉफी कब्जाई

विज्ञापन
मोरना में ट्रॉफी लेकर खुशी मनाती टीम। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मखयाली ने मोरना को फाइनल में हराकर ट्रॉफी कब्जाई
विज्ञापन

मोरना। महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज मोरना के मैदान पर चल रही चौधरी चरण सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मखयाली की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मोरना की टीम को नौ विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में मोरना ने रोहाना को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, मखयाली की क्रिकेट टीम ने मुजफ्फरनगर की टीम को सात विकेट से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मोरना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 112 रन का स्कोर बनाया। मखयाली की टीम ने 9, 4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच अवनीश व मैन ऑफ द सीरीज मोरना के कप्तान को दिया गया। मुख्य अतिथि भाकियू के जिला संगठन मंत्री सर्वेंद्र राठी ने विजेता टीम को 21000 रुपये नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम को प्रमुख समाजसेवी आदेश कुमार ने 11000 रुपये व ट्राफी देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें