पोषण माह अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी द्वारा गोद लिये गये तीन आंगनवाडी केन्द्रो का किया निरीक्
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह और सीडीओ संदीप भागिया ने संधावली के आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्कूल महावीर चौक और किदवईनगर में बनाए जा रहे एसटीपी का निरीक्षण किया। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम ने संधावली में पोषण माह अभियान के अंतर्गत गोद लिए गए तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऑप्रेशन कायाकल्प के अंतर्गत केंद्रों को मॉडल के रुप में विकसित किया जाएं। प्रधान और जिला कार्यक्रम अधिकारी को गंभीरता के साथ कार्य करने निर्देश दिए। बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बच्चों के लिए खिलौने, कुर्सी, मेज, बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति और राशन वितरण नियमानुसार करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्कूल महावीर चौक का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, फर्नीचर और खेल मैदान में बेहतर व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उधर, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने किदवई नगर स्थित एसटीपी परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए।