फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य नाटिका महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति

विज्ञापन
जैन कन्या डिग्री कालेज मिशन शक्ति कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नृत्य नाटिका में महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम में देवी सूक्तोच्चारण और महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। नारी शक्ति को दर्शाया गया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने कहा कि पौराणिक काल से लेकर आधुनिक काल तक नारी सशक्त है। देवी के अनेकों रूप हमें नारी शक्ति का अहसास कराते हैं। नारी को अपने अंदर की शक्ति को पहचानना होगा। देश की नारी वित्त मंत्रालय संभाल रही हैं। कुमारी पारुल बालियान ने विदेश्वरी सूक्त, कुमारी सोनम ने देवी स्तुति सूक्त का उच्चारण किया। नृत्य नाटिका में सलोनी त्यागी, इशिका शर्मा, सोनम, खुशबू, तनु, ज्योति, सुजिता, पारुल ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ निशा गुप्ता, डॉ संतोष कुमारी, डॉ वंदना वर्मा, डॉ आभा सैनी, डॉ मनीषा अग्रवाल, डॉ वर्चसा सैनी, सोनाली सिंह, नीता भटनागर ने विचार रखे। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ सविता वशिष्ठ संयोजक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें