फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा को लातूर, बुंदेलखंड बनने से बचाओ : बालियान

Mon, 16 May 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बाबा महेंद्र ‌सिंह टिकैत काे श्रद्धांजलि देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि गंगा-यमुना का दोआब का क्षेत्र खेती के लिहाज से दुनिया में सबसे अच्छा है। पानी का दुरुपयोग जारी रहा तो इस क्षेत्र को लातूर और बुंदेलखंड बनते देर नहीं लगेगी। किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर हमें जल बचाने का संकल्प लेना चाहिए। 
विज्ञापन


सिसौली के किसान भवन में पुण्यतिथि पर आयोजित जल बचाओ संवाद कार्यक्रम में डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि हमारे दोआब के क्षेत्र को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। हमारी जमीन संसार की सबसे अच्छी जमीनों में है। यहां न कभी सूखा पड़ता है और न ही बाढ़ आती है।

बीते कुछ दिनों से पानी की किल्लत शुरू हुई है, इसके लिए हम खुद जिम्मेदार हैं। हमने अपने घरों में सबमर्सिबल लगा रखे हैं। प्रतिदिन पानी बर्बाद करते हैं। हमारे पुरखे हमें जमीन देकर जा रहे हैं, लेकिन पानी नहीं छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


यही हाल जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं जब महाराष्ट्र के लातूर और यूपी के बुंदेलखंड जैसे हालात यहां हो जाएंगे। यहां पानी की ट्रेन भी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि समय रहते हम लोगों को जल बचाने के लिए जागना होगा। किसान मसीहा की पुण्यतिथि पर हम पानी बचाने का संकल्प लें। उन्होंने पर्यावरण बचाने पर भी जोर दिया।

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जल के बिना हमारा और हमारे खेतों का जीवन खत्म हो जाएगा। किसानों को जल बचाने के लिए पहल करनी होगी। इसका पूरे देश में असर पड़ेगा। हमें उन किसानों के बारे में भी सोचना, जिनके पास खेत तो क्या पीने को भी पानी नहीं है। 

सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के बाद महेंद्र सिंह टिकैत ही ऐसे किसान नेता थे, जिनकी आवाज में दम था। जिनकी एक पुकार पर किसान दौड़ा चला आता था। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, बीजेपी विधायक कपिलदेव अग्रवाल, भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, चंद्रपाल फौजी, उमेश मलिक, धर्मेंद्र मलिक ने भी विचार रखे।

इस दौरान देशवाल खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल, अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अर्जुन तोमर, धीरज लाटियान, राजीव सैनी, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं पुण्यतिथि पर सुबह के समय यज्ञ का आयोजन हुआ। सुरेंद्र टिकैत सपत्नीक यज्ञमान रहे। इस अवसर पर भाकियू से जुड़े लोग और परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

टिकैत की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई
भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यकर्ताओं ने छाबड़ा कॉलोनी में सरदार गुरुबख्श सिंह के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया,

जिसमें टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।  बैठक में यूनियन के नगराध्यक्ष रेशू गोयल, युवा शाखा के अध्यक्ष नवीन राजपूत, सलाउद्दीन, संटी गोयल, अमन, परवेज, करतार सिंह, मीरापुर नगराध्यक्ष आलोक गोयल, अश्वनी चौधरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें